फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: पांच मजदूरों की माैत, 27 घायल; एम्स पहुंचे सुखबीर बादल

Fri, 30 May 2025 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के बाद से फरार है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे।  
विज्ञापन
मुक्तसर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला के खेतों में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में वीरवार देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट आ रही है। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि इस विस्फोट में फैक्टरी की दो मंजिलें पल भर में मलबे में बदल गई। यह दुर्घटना फैक्टरी के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब साढ़े बारह बजे घटित हुई।
विज्ञापन


घायलों का हालचाल जानने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बठिंडा बादल एम्स पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटनास्थल पर मौजूद फैक्टरी की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर सख्त टिप्पणी की।

सुखबीर बादल ने दिया सहायता का आश्वासन

एम्स में डॉक्टरों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने स्पष्ट रूप से कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने दवाइयों, टेस्टों और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों में पूरी मदद देने की बात कही और आश्वासन दिया कि घायलों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो घायलों के उपचार का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे।

यूपी का है ठेकेदार

बताया जाता है कि फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन होता था। ठेकेदार घटना के बाद से फरार है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है। विस्फोट की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिफ्टों में काम करते थे 40 कर्मचारी 

फैक्टरी की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि अधिकतर कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने की पिता की हत्या, छोटी सी बात पर खोया आपा... लाइसेंसी बंदूक से छाती पर दाग दी गोली

कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्टरी के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलो में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। 

माैके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर एसएसपी डा. अखिल चौधरी,एसपी (डी) मनमीत सिंह, लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं तथा हाइड्रो मशीन की मदद से हमले का मलबा हटाया जा रहा है।

युद्ध स्तर पर जारी है राहत कार्य

लंबी के निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि यह फैक्टरी सिंघे वाला-फुतूहीवाला के तरसेम सिंह नामक व्यक्ति की है, जो मंजूरशुदा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं करीब 27 लोग घायल हुए हैं। मलबे के नीचे से तीन शव निकाले गए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डा अखिल चौधरी ने बताया कि चार की मौत की पुष्टि है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। 

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बम विस्फोट नहीं है। यह पटाखा विस्फोट है। कुछ लोग मारे गए हैं। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए। हम अपने फैक्ट्री अधिनियम और अन्य अधिनियमों को सख्ती से लागू करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें