फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और तस्करों में मुठभेड़: एक आरोपी हुआ घायल, हेरोइन की सप्लाई के लिए जा रहे थे तस्कर

Thu, 24 Jul 2025 11:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कपूरथला

सार

गांव खीरांवाली के नजदीक देर शाम कार सवार नशा तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खीरांवाली के नजदीक देर शाम कार सवार नशा तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग होने की खबर है। जिसमें एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने कार सवार दोनों नशा तस्करों को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम अमृतसर निवासी दो तस्कर स्विफ्ट कार में कपूरथला के गांव खीरांवाली के नजदीक नशा सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी, तभी एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को काबू कर लिया। 

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए तस्करों के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और हेरोइन की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फत्तूढींगा में एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक तस्कर फायरिंग में नहीं, बल्कि भागने के चक्कर में जख्मी हुआ है। तस्करों की फायरिंग से एक पुलिस कर्मी बाल-बाल बचा है। पकड़े गए एक आरोपी पर 14 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें