पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में पैरों में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन अजय राज सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीमों पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में उनके पैरों में गोली लगी।
घायल प्रकाश सिंह और प्रभजीत सिंह हाल ही में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं में शामिल हैं। दोनों गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के संपर्क में हैं। आरोपियों से एक 32 बोर का हथियार, तीन इस्तेमाल किए गए कारतूस और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।