फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं दिया, 11 पार्टियों पर एक्शन की तैयारी, चुनाव आयोग ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Wed, 01 Oct 2025 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab News: पंजाब में 11 सियासी दलों पर चुनाव आयोग ने एक्शन की तैयारी कर ली है। आयोग ने इन पार्टियों को नोटिस भी जारी किया है। इन राजनीतिक दलों ने आयोग के सामने चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के 11 राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा नहीं करवाया है। यही कारण है कि चुनाव आयोग ने इन राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी कर ली है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अमृतसर समेत इन सभी दलों को कारण बताओ कारण नोटिस भेजा गया है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार उक्त सभी दलों को 10 अक्तूबर तक लिखित जवाब देना होगा। साथ ही 17 अक्तूबर को आयोग के समक्ष पेश भी होना है। अगर आयोग इनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उनका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।

आयोग ने जारी किए गए नोटिस में कहा है कि इन दलों ने लगातार तीन वित्तीय वर्षों 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के वार्षिक ऑडिट खातों की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं की। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के बावजूद इन दलों ने चुनाव खर्च का विवरण भी आयोग को निर्धारित प्रारूप में नहीं दिया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि समय सीमा तक कोई जवाब नहीं मिला, तो यह माना जाएगा कि पार्टी के पास कुछ कहने को नहीं है और आयोग इन्हें पंजीकरण की सूची से हटाने के लिए अंतिम आदेश पारित कर देगा।
विज्ञापन


इन दलों को भेजा गया नोटिस
जिन दलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें अपना पंजाब पार्टी, अपना समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (अंबेडकर), डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर), जय जवान जय किसान पार्टी, जनरल समाज पार्टी, समाज अधिकार कल्याण पार्टी, सहजधारी सिख पार्टी, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) (सिमरनजीत सिंह मान), शिरोमणि लोक दल पार्टी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें