सुनाम के साईं कॉलोनी इलाके में हृदयविदारक हादसा हुआ है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग सेंक रही एक बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुनाम के साईं कॉलोनी इलाके में हृदयविदारक हादसा हुआ है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग सेंक रही एक बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की भेंट चढ़ी बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी के बेटे शिंदा सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण घर में एक लोहे के तसले (बठ्ठल) में लकड़ियां जलाकर आग जलाई गई थी। उनकी माता कौशल्या देवी पास ही मंजे पर रजाई ओढ़कर आग सेंक रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका दुपट्टा आग में जा गिरा। देखते ही देखते आग भड़क गई और उनके कपड़ों में लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया है। लेकिन गंभीर हालत की वजह से वे बच नहीं सकीं।