फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: आठ छात्र निलंबित, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई

Wed, 30 Sep 2026 08:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर 2025 बैच के आठ एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
अमृतसर के मेडिलक कॉलेज में रैगिंग मामला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। 2025 बैच के आठ सीनियर छात्र 2026 बैच के जूनियर छात्रों की रैगिंग करने के लिए उनके कमरों के बाहर पहुंचे थे। सीनियर छात्रों ने कमरों के दरवाजे खटखटाकर जूनियरों को बाहर बुलाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


जूनियर छात्रों ने रैगिंग की आशंका को देखते हुए अपने परिजनों और कॉलेज प्रशासन को फोन कर सूचना दी। मामला हॉस्टल के ई-ब्लॉक का है। सूचना मिलते ही हॉस्टल सुपरीटेंडेंट और वॉर्डन मौके पर पहुंचे। कॉलेज प्रशासन के पहुंचने की जानकारी मिलते ही रैगिंग की कोशिश करने पहुंचे सीनियर छात्र हॉस्टल से निकल गए। 

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर 2025 बैच के आठ एमबीबीएस छात्रों की पहचान की गई। प्राथमिक जांच के बाद सभी आठ छात्रों को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


5 अक्तूबर को तय होगी आगे की कार्रवाई
वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेपी अत्री ने बताया कि रैगिंग की कोशिश के मामले में आठ छात्रों को फिलहाल निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान निलंबन जारी रहेगा। मामले के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए 5 अक्तूबर को विशेष बैठक होगी। इसमें जांच के आधार पर छात्रों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें