फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid: ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई

Mon, 27 Apr 2026 10:15 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पंजाब में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी राज्य पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
ED raids - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत हरचरण सिंह भुल्लर (पूर्व DIG) और अन्य से जुड़े मामले में 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर तलाशी ले रहा है। ये तलाशियां आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इस तलाशी अभियान का मकसद अपराध से हासिल हुई और संपत्ति का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत इकट्ठा करना है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई CBI की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा दर्ज किए गए मूल अपराधों (predicate offences) के आधार पर की जा रही है। ये मामले एक आपराधिक केस को निपटाने के लिए एक बिचौलिए के जरिए अवैध रिश्वत मांगने के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति पाए जाने से संबंधित हैं।
विज्ञापन


भुल्लर पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (रोपड़ रेंज) के पद पर तैनात थे। उन्हें सीबीआई ने अक्तूबर 2025 में कबाड़ डीलर के शिकायत मांगने के आरोप के बाद गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें