बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट को नया वाइस चांसलर (वीसी) मिल गया है। पंजाब के राज्यपाल एवं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर ने डॉ. राजिंदर कुमार बंसल को विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल की ओर से 23 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज एक्ट, 1998 की धारा 14(2) के तहत की गई है। डॉ. राजिंदर कुमार बंसल का कार्यकाल उनके पदभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष का होगा।