फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच 32 में बवाल: गर्ल्स हॉस्टल में जबरन घुसा डॉक्टर, महिला चिकित्सक ने दर्ज करवाई शिकायत

Sat, 13 Jun 2026 08:57 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़

सार

शिकायत में 18 और 20 मई की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर महिला डॉक्टर के परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जीएमसीएच अस्पताल 32 सेक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमसीएच-32 के मनोरोग विभाग के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों से जुड़े कथित अनुशासनहीनता और जबरन हॉस्टल में प्रवेश के मामले ने संस्थान में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर संस्थान ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) को सौंपी गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, एक पुरुष डॉक्टर ने दो अलग-अलग मौकों पर गर्ल्स हॉस्टल में जबरन प्रवेश किया और कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया। शिकायत में 18 और 20 मई की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर महिला डॉक्टर के परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि जीएमसीएच-32 प्रशासन मामले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार, मामले की जांच आईसीसी द्वारा की गई है और रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है। 

वहीं, ये बात भी सामने आ रही है कि संबंधित डॉक्टर घटना के बाद मानसिक रूप से काफी परेशान पाया गया है। उसे काउंसलिंग दी जाएगी और इसके बाद आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संस्थान सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप की नीति अपनाई है। आरोपी डॉक्टर की काउंसलिंग के आदेश दिए गए हैं। वहीं, महिला डॉक्टर के पक्ष से यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित डॉक्टर उसका पीछा कर रहा था, जिससे असुरक्षा का माहौल बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें