फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह और औजला की बढ़ी मुश्किलें: गानों को लेकर विवाद... महिला आयोग ने कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र

Thu, 07 Aug 2025 01:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाबी सिंगर करण औजला और हनी सिंह के गानों को लेकर विवाद छिड़ गया है। दोनों के गानों का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। दोनों गायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
हनी सिंह और करण औजला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब गायक करण औजला और सिंगर व रैपर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ पंजाब महिला आयोग सख्त दिखाते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है। गानों में महिलाओं पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने गायक हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब डीजीपी को लिखा पत्र हैं। 
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने पत्र में कहा कि दोनों गायकों ने अपने-अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया है, जो महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस बारे में क्या कार्रवाई हुई है। 11 अगस्त तक पुलिस को आयोग में रिपोर्ट देनी होगी। 

करण औजला के गाने एमएम गबरू और हनी सिंह के गाने मिलेनियर को लेकर यह विवाद हुआ है। आयोग की अध्यक्ष गिल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी दोनों पर कार्रवाई जरूर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें