फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सीपी बदले: डीआईजी हरमनबीर संभालेंगे कुर्सी, गुरप्रीत भुल्लर डीजीपी कार्यालय में करेंगे रिपोर्ट

Fri, 07 Aug 2026 04:21 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी अगली तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह भुल्लर और हरमनबीर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस को पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर बॉर्डर रेंज अमृतसर के डीआईजी हरमनबीर सिंह आईपीएस को अमृतसर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हरमनबीर सिंह डीआईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर बने रहेंगे और इसके साथ ही उन्हें अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह गुरप्रीत सिंह भुल्लर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

आदेश में कहा गया है कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी अगली तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें