फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंटों की अब खैर नहीं: DGP गौरव यादव ने बनाई SIT, अमेरिका से डिपोर्ट पंजाब के युवाओं से भी होगी पूछताछ

Fri, 07 Feb 2025 09:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अवैध ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। एसआईटी इन एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमेरिका से लौटे पंजाबी मूल के युवाओं से पूछताछ कर अवैध ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। डीजीपी ने शुक्रवार को पूरे मामले की तह तक जाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। बताया कि यह एसआईटी एक फैक्ट्स फाइन्डिंग कमेटी के रूप में काम करेगी। इसका चीफ एडीजीपी एनआरआई प्रवीण सिन्हा को बनाया है। सिन्हा के अलावा एसआईटी में एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिवे वर्मा, आईजीपी प्रोवाइजनिंग डॉ. एस भूपति और डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह शामिल हैं।

डीजीपी ने कहा कि यह एसआईटी प्रदेश में चल रहे अवैध ट्रैवल एजेंटों के नेक्सेस को ऑपरेट करने वालों के खिलाफ तहकीकात करेगी। मानव तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहे गिरोह से जुड़े इनपुट खंगालेगी। अवैध ट्रैवल एजेंट, मानव तस्करी गिरोह व अन्य इमिग्रेशन माफिया के नेटवर्क की जानकारी जुटा कर रिपोर्ट तैयार करेगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद एडीजीपी प्रवीण सिन्हा की अगुआई में यह एसआईटी पंजाब सरकार को जो रिपोर्ट देगी, उस पर सरकार बड़ा एक्शन लेगी।

एसआईटी अमेरिका से लौटे युवाओं से करेगी संपर्क

विज्ञापन

अमेरिका से लौटे युवाओं से एसआईटी संपर्क करेगी। हालांकि सीएम भगवंत मान ने अमेरिका से लौटे युवाओं की शिकायत पर पुलिस को आरोपी अवैध ट्रैवल एजेंटों और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है। इसी कड़ी में अमृतसर में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब एसआईटी इन युवाओं से संपर्क कर सभी तथ्य जुटाएगी, कैसे इन युवाओं को अवैध ट्रैवल एजेंटों या बिचौलिओं ने अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये लिए और वह किस डोंकी रूट के जरिए अलग-अलग रास्तों से अमेरिका पहुंचे थे।

एसएसपी करेंगे एसआईटी की मदद
डीजीपी गौरव यादव ने एसआईटी की मदद के लिए प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट और एसएसपी को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि वह उनके साथ जांच में पूरा सहयोग करें। एसआईटी को प्रदेश के किसी भी कमिश्नरेट या एसएसपी से अवैध ट्रैवल एजेंटों, मानव तस्करी में जुटे गिरोह और अमेरिका से लौटे युवाओं से जुड़े जो भी रिकॉर्ड या पुलिस से सहयोग चाहिए, वह उन्हें मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें