फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: धरना दे रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं से मांगा रास्ता, फिर कार सवार के साथ क्या हुआ... देखें वीडियो

Wed, 11 Jun 2025 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

29 मई को शिवसेना के जिला अध्यक्ष रवि कुमार के घर के बाहर कुछ लोगों ने किरपानों से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में इंसाफ को लेकर शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग की अध्यक्षता में बस अड्डा चौकी के करीब साढ़े ग्यारह बजे धरना लगा दिया।
विज्ञापन
मुक्तसर में विवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में शिवसेना के जिला अध्यक्ष रवि कुमार के साथ किरपानों के साथ मारपीट मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे भड़के शिवसेना नेताओं ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग के नेतृत्व में बस स्टैंड चौकी के पास धरना लगा दिया।

विज्ञापन


इसी दौरान रोड पर जाम देख साइड मांग रहे कार सवार एक सिख युवक के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं की बहसबाजी के बाद झड़प हो गई। इस कदर बवाल मच गया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार चालक युवक को पीटा और उसके कपड़े फाड़ कार से बाहर निकाल दिया। 

विज्ञापन


29 मई को शिवसेना के जिला अध्यक्ष रवि कुमार के घर के बाहर कुछ लोगों ने किरपानों से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में इंसाफ को लेकर शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग की अध्यक्षता में बस अड्डा चौकी के करीब साढ़े ग्यारह बजे धरना लगा दिया।
विज्ञापन


धरने के दौरान जाम लग गया तो वाहनों की कतारें लगने लगी। इतने में एक कार सवार युवक प्रदर्शनकारियों से रास्ता देने को लेकर बहसबाजी करने लगा। जिस पर भड़के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उसके साथ कार में बैठे-बैठे ही खूब मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान कार सवार युवक अपने बचाव में खूब जोर-आजमायश करता दिखा। मगर प्रदर्शनकारियों ने उसे मारपीट कर खींचकर कार से बाहर निकाल दिया। बवाल मचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने कुछ ही देर में धरना खत्म कर दिया। वहीं कार सवार भी चला गया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें