फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में पंजाब सरकार: DC, SDM, SSP को निर्देश... भ्रष्टाचार रोकें, नहीं तो अधिकारियों पर ही होगी कार्रवाई

Fri, 14 Feb 2025 03:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि लोगों से सहयोग मांगा गया है, कि कि वे उन अधिकारियों की जानकारी दें जो सही तरीके से अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हार के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पंजाब सरकार ने सभी डीसी, एसडीएम, एसएसपी और एसएचओ को आदेश जारी कर कहा है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए। जो अधिकारी ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। जनता और विधायकों से फीडबैक लेकर अधिकारियों की वार्षिक गोपनीयता रिपोर्ट लिखी जाएगी। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि लोगों से सहयोग मांगा गया है, कि कि वे उन अधिकारियों की जानकारी दें जो सही तरीके से अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जबकि जो अधिकारी सही ढंग से काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार पंजाब में लोगों को अच्छा, साफ-सुधरा और समय का पाबंध प्रशासन देने के लिए वचनवद्ध है। इसी मकसद से सरकार की तरफ से सिविल और पुलिस प्रशासन को हिदायत दी गई है कि ऊपर से लेकर नीचे तक लोगों को अच्छी व पूरी सहुलियत मिलनी चाहिए। बिना पैसे, बिना परेशानी और बिना सिफारिश के आम लोगों के काम होने चाहिए। सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। अगर अधिकारी भ्रष्टाचार रोकने में नाकामयाब रहे तो उनके ऊपर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें