फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में मर्डर: घर से दूध लेने निकले युवक को मारी छह गोली, बाइक पर आए थे तीन हमलावर

Thu, 03 Jul 2025 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

नवजोत कुमार निवासी गांव गंडवा बुधवार शाम करीब सात बजे अपनी एक्टिवा पर दूध लेने के लिए घर से निकला था। घर के पास ही बाइक सवार हमलावरों ने नवजोत कुमार को छह गोलियां मार दी।
विज्ञापन
फगवाड़ा में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा के गांव गंडवा में बुधवार रात तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। हत्याकांड की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान नवजोत कुमार (23) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव गंडवा फगवाड़ा के रूप में हुई है। हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे नवजोत कुमार अपनी एक्टिवा (पीबी 36 एच 5977) पर दूध लेने के लिए घर से निकला था। घर के पास ही मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरों ने नवजोत कुमार को छह गोलियां मार दी, जो उसके सिर ,छाती व कमर में लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवा दिया गया है। 

सूत्रों के अनुसार, हत्या पुराने मामले की रंजिश को लेकर की गई है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की जांच की जा रही हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें