फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दहेज की बली चढ़ी विवाहिता; ससुरालियों के जुल्म सह नहीं पाई, मां से बोली- बच्चे को संभाल लेना

Wed, 18 Feb 2026 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)

सार

Punjab Crime News: पंजाब के होशियारपुर में महिला दहेज की बली चढ़ गई। ससुरालियों ने विवाहिता पर दहेज के लिए इतने जुल्म किए कि वह सह नहीं पाई और आखिरकार उसने मौत को ही गले लगा लिया।
विज्ञापन
मृतका सरोज बाला की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के गढ़शंकर में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। मृतका की पहचान गांव कनेवाल की रहने वाली सरोज बाला (25) के तौर पर हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले सरोज बाला को दहेज के लिए तंग करते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सरोज बाला का दो साल का बेटा भी है। मृतका की मां के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने सरोज बाला के पति अश्वनी कुमार, जेठ अशोक कुमार, सास तारो देवी, ननद पम्मो निवासी डल्लेवाल और ननद काकी निवासी नवांगरां थाना पोजेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सरोज बाला की मां पुष्पा रानी निवासी नवांशहर के गांव रौड़ी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 16 फरवरी को उनकी बेटी सरोज बाला अपने बेटे के साथ मायके आई थी। जब वह मायके पहुंची तो आते ही उल्टियां करने लगी। सरोज बाला ने अपनी मां से कहने लगी के मेरे बेटे को संभाल लेना। बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों उसे सिविल अस्पताल नवांशहर रेफर कर दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर नवांशहर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मायके वाले पीजीआई दूर होने की वजह से सरोज बाला को फिर से निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुष्पा रानी में बताया की उसकी बेटी सरोज बाला की शादी फरवरी 2023 में अश्वनी कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले सरोज बाला से दहेज की मांग करते और मारपीट करते रहे। इसके बाद हमने एक बार महिला थाना नवांशहर में शिकायत दी थी। बाद में पंचायत में समझौता हुआ। बावजूद पति व ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर सरोज बाला के साथ मारपीट और दहेज मांग करते थे। ऐसे में बेटी ने ससुरालियों से आहत होकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें