फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में तीन युवकों की मौत: नशे के आदि थे, दो दिन पहले वायरल हुआ था नशा बेचने का Video

Wed, 18 Feb 2026 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर भारत भूषण मित्तल, बठिंडा

सार

पंजाब के बठिंडा में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो बठिंडा शहर के हैं और एक मृतक गांव लहरा सोंधा का रहने वाला था। तीनों नशे के आदि थे। 
विज्ञापन
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा जिले में तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया है। यह तीनों मौतें दो दिन में हुई हैं। मृतकों में दो बठिंडा शहर के हैं और एक मृतक गांव लहरा सोंधा का रहने वाला था। मरने वाले युवकों में मजदूरी का काम करता था, जबकि दूसरा पुरानी तहसील कॉम्प्लेक्स के पास काम करता था। तीसरा मृतक युवक डाकखाना के समीप छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाता था। एक युवक के बाजू में सिरिंज लगी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि तीनों युवक नशा करने के आदि थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तहसील कॉम्प्लेक्स में काम करने वाला युवक वहीं बेसुध मिला। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाने वाला युवक मंगलवार दोपहर को अपने घर जाकर सो गया, जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर युवक को मृतक घोषित कर दिया गया।

जिले के गांव लहरा सोंधा के रहने वाले लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह काफी देर तक जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा गया तो युवक को मृत अवस्था में पाया गया। मृतक युवक की एक बाजू में सिरिंज फंसी हुई थी, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत नशे का इंजेक्शन लेने से हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक कुछ समय से नशे की लत में फंसा हुआ था। कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन नशे की गिरफ्त से वह बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले बठिंडा के बीड तालाब में चिट्टा बेचने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल की गई वीडियो में दिखाई दे रहा कि एक बाइक सवार युवक के पास से एक अन्य युवक नशे की पुड़िया को लेकर खड़ा होता है। दोनों युवक आपस में बहस करने लगते है। इसी दौरान लाल रंग की लोअर पहने युवक जो बाइक सवार युवक को वीडियो में कहता हुआ सुनाई दे रहा कि थोड़ा ओर नशा दे दो, हम बहुत लोग है। इस पर मोटरसाइकिल सवार युवक उसे जवाब दे रहा है कि इतना ही मिलेगा चाहे तुम 50 लोग हो। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें