फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: जलालाबाद में बेकाबू कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा, मौत, गुस्साए लोगों ने दिया धरना

Tue, 06 May 2025 05:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)

सार

जलालाबाद में एक बेकाबू कार ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। कार चालक उसे दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में सब्जी विक्रेता गगन की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर धरना लगा दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी की कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के जलालाबाद में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र में मंगलवार सुबह शमशानघाट के सामने जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब्जी विक्रेता गगन (32) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार की टक्कर के बाद आरोपी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। कार चालक गगन को दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस कारण गगन की मौत हो गई। इसके बाद कार एक ढाबे के शटर से जाकर टकराई। इसके बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर भाग निकला। गाड़ी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने दोपहर बाद जीटी रोड पर धरना लगा दिया। धरने की वजह से यातायात ठप हो गया। जीटी रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। शाम तक पीड़ित परिवार धरने पर बैठा रहा।

पीड़ित परिवार का कहना है कि गगन सब्जी बेचने का काम करता है। मंगलवार सुबह मंडी में सब्जी लेने जा रहा था। शिव भवन के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया। घायल गगन को निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। 

इसके बाद परिवार ने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर शहीद उधम सिंह चौक के पास नई दाना मंडी के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जो किसी शादी से लौट रहा था और नींद में गाड़ी चला रहा था। जब तक आरोपी गिरफतार नहीं होगा, वे धरने से नहीं उठेंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। 
विज्ञापन


धरने के कारण फिरोजपुर से फाजिल्का जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। थाना सिटी के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने परिवार से धरना हटाने की अपील की, लेकिन परिवार अड़ा रहा। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। मृतक गगन विवाहित था और उसका तीन साल का बेटा है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें