फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे चाैकी प्रभारी की दबंगई: नशे में महिला को क्वार्टर में ले जाने की कोशिश, फिर हुआ ऐसा हंगामा... पकड़े कान

Tue, 27 May 2025 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

ड्यूटी के दौरान ही नशे में धुत्त थानेदार ने वर्दी उतार निकर टीशर्ट पहन ली और रेलवे रोड पर जाती एक महिला को रोक कर जबरन उसे अपने क्वार्टर ले जाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद हंगामा हो गया।
विज्ञापन
फिल्लाैर में हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के फिल्लौर मे ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रेलवे चौकी प्रभारी दीदार सिंह ने एक महिला को जबरन पकड़कर अपने सरकारी क्वार्टर में ले जाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने महिला को थानेदार के चुंगल से छुड़ाया। 
विज्ञापन


इसके बाद मामला आला अधिकारियों तक जा पहुंचा। जब उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में थानेदार दीदार सिंह ने महिला से माफी मांगी तो सबके सामने महिला ने थानेदार को थप्पड़ मारे। इसके बाद चौकी इंचार्ज थानेदार को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान ही नशे में धुत्त थानेदार ने वर्दी उतार निकर टीशर्ट पहन ली और रेलवे रोड पर जाती एक महिला को रोक कर जबरन उसे अपने क्वार्टर ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे होने लगे तो महिला ने अपने परिजनों को फोन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें