फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेता की हत्या की साजिश: कनाडा से खालिस्तानी आतंकी ने दी थी सुपारी, बठिंडा फायरिंग मामले में खुलासा

Fri, 20 Jun 2025 09:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब में हिंदू नेता की हत्या को अंजाम दिया जाना था, लेकिन उसकी जगह हमलावरों ने दूसरे व्यक्ति पर ही गोलियां चला दी। यह चौंकाने वाला खुलासा बठिंडा में हुई गोलीकांड मामले में हुआ है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में 16 जून की सुबह शहर की थर्मल कॉलोनी के गेट नंबर-2 के पास चाय के खोखे पर चाय पी रहे व्यक्ति ललित छाबड़ा पर की गई अंधाधुंध फायरिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार किए गए तीन हमलावारों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि तीनों आरोपी बठिंडा के रहने वाले एक हिंदू नेता की हत्या करने के लिए आए थे, लेकिन पीड़ित ललित छाबड़ा की शक्ल उस हिंदू नेता से मिलती-जुलती होने की वजह वह उसपर ही गोलियां चलाकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विदेश में बैठे खालिस्तानी नेताओं के निर्देश पर तीनों हमलावर बाइक पर सवार होकर बठिंडा की थर्मल कॉलोनी पहुंचे थे। हमलावरों ने इस हमले में आधुनिक 30 बोर की पिस्टल (विदेशी हथियार) का इस्तेमाल किया था। हमलावर जब ललित छाबड़ा पर गोलियां चलाकर फरार हुए तो उनके चौथे साथी ने फोन करके बताया कि उन्होंने हिंदू नेता की बजाय किसी और पर गोलियां चलाई हैं। हमलावरों में दो डेरा बाबा नानक और एक मोगा का रहने वाला है। पुलिस अब इनके चौथे साथी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिसके बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा। 

हमलावरों को मुहैया करवाई थी तस्वीर
सूत्रों के अनुसार जिस हिंदू नेता की हत्या की जानी थी उसकी तस्वीर तीनों हमलावरों को मुहैया कराई गई थी। हमलावरों ने थर्मल कॉलोनी के गेट नंबर 2 के पास चाय की दुकान पर बैठे उससे मिलते-जुलते व्यक्ति पर गोलियां चलाई। पुलिस ने जांच में खुलासा हुआ है कि यह वारादात कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकियों ने करवाई है। हत्या के लिएए हमलावरों को बाकायदा विदेशी व आधुनिक हथियार मुहैया करवाए गए थे। 
विज्ञापन


हिंदू नेता की बढ़ाई सुरक्षा
हमलावरों की तरफ से इस्तेमाल किए गए हथियार पकिस्तान से भेजे गए थे। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। उधर, पुलिस ने उक्त हिंदू नेता की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हें सतर्क रहने को कहा है। पुलिस ने उन्हें कई सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए हैं। इस मामले को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें