फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला ट्रक: राजपुरा-अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर तेल से भरे टैंकर में लगी आग, अफरा-तफरी, चालक ने दिखाई हिम्मत

Tue, 17 Jun 2025 08:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

सड़क पर दौड़ रहे तेल के टैंकर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने टैंकर रोककर पहले खुद को बचाया और फिर हिम्मत दिखाते हुए बड़ा हादसा होने से भी रोका। घटना राजपुरा-अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हुई है।
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा-अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। पटियाला के राजपुरा के गांव चमारू के पास एक रिफाइंड तेल से भरे टैंकर ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से जनहानि नहीं हुई और रिफाइंड तेल से भरा टैंकर सुरक्षित बच गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह टैंकर आंध्र प्रदेश से जम्मू जा रहा था। रिफाइंड तेल का यह टैंकर जब चमारू गांव के पास फ्लाईओवर से गुजर रहा था तो अचानक उसके केबिन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि पलक झपकते ही ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जल उठा। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि हाईवे पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। यहां चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

ट्रक के ड्राइवर राधे श्याम ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से रिफाइंड लेकर जम्मू जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक ट्रक के सामने वाले केबिन में आग लग गई। ट्रक जलकर राख हो गया पर जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह अपनी जान बचाकर भागा। मौत मेरे सामने थी। ड्राइवर की इस त्वरित प्रतिक्रिया ने उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन


हाईवे पर भीषण जाम, दहशत में लोग
इस घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। चमारू गांव के पास फ्लाईओवर पर वाहनों के पहिये थम गए। लोग दहशत में आ गए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिसने आसपास के इलाकों में भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया।

एनएचएआई ने संभाला मोर्चा, टला भयंकर धमाका
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मचारी रणजीत सिंह ने तत्काल मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक ट्रक टैंकर में अचानक आग लग गई है। इसका केबिन जलकर राख हो गया है, लेकिन जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने तत्काल सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, और रास्ता बंद कर दिया। जल्द ही क्रेन मशीन मंगाकर इसे रास्ते से हटा दिया जाएगा। रणजीत सिंह ने यह भी बताया कि सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि रिफाइंड तेल का टैंकर सुरक्षित है। अगर आग रिफाइंड तेल तक पहुंच जाती, तो एक भयंकर धमाका हो सकता था, जिससे पूरे इलाके को भारी नुकसान पहुंच सकता था।

ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
एनएचएआई ने तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जिससे कोई और हादसा न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, जले हुए टैंकर को रास्ते से हटाने का काम जारी है और हाईवे पर यातायात को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और वाहनों के रखरखाव के महत्व को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें