फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: घर में मिला युवक का शव, पास पड़ी थी शराब की खाली बोतल; पुलिस को इस बात का शक

Tue, 08 Jul 2025 04:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

एसपी संदीप बढेरा के अनुसार, मृतक की दो शादियां हुई थीं। उसकी दूसरी पत्नी के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के गांव कम्मेआना में तेजधार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इन्द्रू के रूप में हुई जिसका शव उसके घर से बरामद हुआ। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही एसपी संदीप वढेरा समेत थाना सदर फरीदकोट की पुलिस मौके पर पहुंची। 

घटनास्थल से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में एसपी संदीप बढेरा के अनुसार, मृतक की दो शादियां हुई थीं। उसकी दूसरी पत्नी के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें