फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल: चार रुपये की गोली 250 रुपये में बेचने की सूचना, आयकर विभाग ने दी दबिश

Tue, 27 Oct 2026 09:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

आयकर विभाग की टीमों ने नशामुक्ति केंद्रों में दवाओं की खरीद, बिक्री, स्टॉक और वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। अब जांच के बाद अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
आयकर विभाग की नशामुक्ति केंद्रों पर दबिश - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा छुड़ाओ केंद्रों में चार रुपये कीमत वाली गोली 80 रुपये तक में बेचे जाने की सूचना पर आयकर विभाग ने मंगलवार को अमृतसर और तरनतारन में तीन जगह सर्वे किया। विभाग को ब्लैक मार्केट में इसी गोली की कीमत 250 रुपये तक वसूले जाने की भी जानकारी मिली थी। सुबह 11 बजे पहुंची टीमों ने मजीठा रोड स्थित परिवर्तन नशा छुड़ाओ केंद्र, छेहरटा स्थित समर्पण मानसिक सेहत एवं नशा छुड़ाओ अस्पताल और तरनतारन स्थित संकल्प नशा छुड़ाओ केंद्र का रिकॉर्ड खंगाला। 
विज्ञापन


इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल और ऑनलाइन डाटा की भी जांच की गई। यह कार्रवाई प्रिंसिपल डायरेक्टर इनकम टैक्स (इन्वेस्टिगेशन), लुधियाना और चंडीगढ़ के नेतृत्व में की गई। सोमवार को पंजाब और चंडीगढ़ समेत करीब 17 शहरों में 20 ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया गया था। इसमें आयकर विभाग के करीब 170 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। अमृतसर और तरनतारन में जिन तीन केंद्रों पर टीमें पहुंचीं, वे सुमन इंफो हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित हैं।

आयकर विभाग की टीमों ने केंद्रों में दवाओं की खरीद, बिक्री, स्टॉक और वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। नशा छुड़ाओ केंद्रों में दी जाने वाली दवाओं का डाटा ड्रग विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। ऐसे में वेबसाइट पर दर्ज दवाओं की संख्या और केंद्रों की ओर से दिखाई गई बिक्री के आंकड़ों के बीच अंतर की भी पड़ताल की जा रही है। सर्वे में दवाओं की बिक्री या वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विभाग आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें