फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: तरनतारन में मिला IED, 15 अगस्त पर बीकेआई और आईएसआई की थी बड़ी साजिश

Thu, 07 Aug 2025 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के तरनतारन में  इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ है। 15 अगस्त पर बीकेआई और आईएसआई की तरफ से पंजाब को तहलाने की बड़ी साजिश रची गई थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है। 
विज्ञापन
तरनतारन में मिला आईईडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश हो रही। आतंकी ग्रुप पंजाब में बम धमाकों की योजना बना रहे हैं। वहीं पंजाब पुलिस की सक्रियता से ऐसी नापाक साजिशें नाकाम की जा रही हैं। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


एजीएफटी और तरनतारन पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान में पाकिस्तान में बैठे बीकेआई आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ लांडा की तरफ से रची नापाक साजिश का पर्दाफाश हुआ। खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया और पुलिस ने तरनतारन जिले से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। जांच में सामने आया है कि इस आईईडी को आतंकी रिंदा के साथियों तक पहुंचाया जाना था। 

बरामद आईईडी को सावधानीपूर्वक एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उसे नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया गया। आईईडी को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक दस्ते (ईओडी) को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने एजीएफटी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से विस्फोटक को सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया।
विज्ञापन


इस मामले में तरनतारन के थाना सिरहाली में विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में जल्द गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें