फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने की आत्महत्या: पड़ोसी के पास महिला की फोटो-वीडियो...मरने से पहले दोनों ने दीवार पर लिखी पूरी कहानी

Thu, 06 Nov 2025 08:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पति-पत्नी ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले दोनों ने अपने कमरे की दीवार पर आत्महत्या की वजह लिखी और एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने पड़ोसी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में चौंकाने वाली घटना हुई है। बरनाला के गांव मेहता में पति-पत्नी ने एक साथ अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। दंपती ने जहर खाकर जान दी है। मृतकों की पहचान निर्मल सिंह (50) और रमनदीप कौर (45) रूप में हुई है। पारवारिक सदस्यों ने पड़ोसी पर पत्नी को अवैध संबंधों के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसी 6 महीने से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन


दंपती के आत्महत्या की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों ने अपने कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा और सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए आरोपी और उसके परिवार को सजा देने की मांग की। मृतक निर्मल सिंह लकड़ी का काम करता था। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सबूत इकट्ठा किए। 

मृतक निर्मल सिंह और उनकी पत्नी रमनदीप कौर के शव वीरवार सुबह घर के एक कमरे में मिले, तो गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वहीं मृतक पति-पत्नी का इकलौता बेटा संदीप सिंह अपने माता-पिता को याद करके रो रहा है।

विज्ञापन

आरोपी पड़ोसी के पास पत्नी की तस्वीरें और वीडियो
आत्महत्या का कारण पड़ोसी द्वारा मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है। पड़ोसी व्यक्ति के रमनदीप कौर के साथ कुछ समय से अवैध संबंध थे, तो निर्मल सिंह निम्मा को इसके बारे में पता चला। लेकिन निर्मल सिंह निम्मा ने अपने परिवार और 12 साल के बेटे की जिंदगी बर्बाद न हो इसके लिए पड़ोसी को घर में बिठाकर अपनी पत्नी के अवैध संबंध के मामले को खत्म करने की बात भी कही थी। लेकिन पड़ोसी उसकी पत्नी की तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे खुलेआम ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी गैरमौजूदगी में सीधे उसके घर में घुस आता था। यह बर्दाश्त न कर पाने पर निर्मल सिंह पत्नी के साथ मरे जहर पी लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

मरने से पहले बनाया वीडियो
निर्मल सिंह ने अपने साथ हुई घटना को बयां करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस पूरी घटना की जानकारी दी। वीडियो में निर्मल सिंह कह रहा है कि पड़ोसी ने उसके परिवार और घर की इज्जत को तार-तार कर दिया है। मेरे परिवार को पड़ोसियों ने बर्बाद कर दिया, जिसके लिए हमने मौत का रास्ता चुना है। निर्मल सिंह ने आरोपी पड़ोसी के पूरे परिवार के खिलाफ मौत की सजा की मांग की है। मृतक ने अपने कमरे की दीवार पर आरोपियों के नाम लिखे हैं। 
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
डीएसपी तपा गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर जाकर जायजा ले रही है। मृतक पति-पत्नी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसकी पत्नी के साथ संबंधों का भी जिक्र है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें