पंजाब के फगवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक इमारत के अंदर भारी मात्रा में गोमांस मिला। फगवाड़ा-गोराया हाईवे पर बनी बिल्डिंग से गोमांस मिला है। गो मांस प्लास्टिक के बड़े-बड़े लिफाफों और पैकेट में भरा गया है। यह गोमांस कहां से आया और कहां सप्लाई होना था यह जांच का विषय बना हुआ है।
इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। जिन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि छह से सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने रोष जताते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। हिंदू संगठन के लोगों में इस घटना के बाद रोष फैला हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी फगवाड़ा में गो मांस मिल चुका है।