फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शादी वाले घर में फायरिंग, गोली लगने से डीजे वाले की मौत; 300 रुपये दिहाड़ी पर आया था कर्मजीत

Mon, 02 Feb 2026 07:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)

सार

पंजाब के जलालाबाद में शादी वाले घर में गोलियां चली। गोली लगने से डीजे वाले युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो 300 रुपये दिहाड़ी पर काम करने आया था। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद में शादी समारोह के दौरान उस समय दहशत का माहौल बन गया जब वहां गोली चल गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। दरअसल विवाद शादी समारोह में डांस के दौरान हुआ। डांस कर रही युवतियों पर नोट फेंकने को लेकर बहस हो गई और गोली चलने से डीजे बजाने आए युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह निवासी गांव घुबाया के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जलालाबाद के बाहमणी वाला फाटक निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी थी। वह शादी समारोह के लिए गांव गुमानीवाला के नजदीक पैलेस में गए थे। जब डोली लेकर वापस घर लौटे तो घर में नाच गाना चल रहा था। परिवार की लड़कियां नाच रही थी। इसी दौरान पड़ोस से आए युवकों ने लड़कियों पर नोट फेंकना शुरू कर दिए।

आरोपी युवकों को ऐसा करने से मना किया गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों सहित उनके घर पर आ गए। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर बवाल किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने फायरिंग भी की। डीजे वाले के साथ आए एक युवक को गोली लग गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 300 रुपये पर मजदूरी के लिए नोट उठाने के लिए कर्मजीत सिंह डीजे वाले के साथ आया हुआ था। जिसे गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए कर्मजीत सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें