फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रंजिश में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, तीन पर केस दर्ज; मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी का नेता

Wed, 11 Jun 2025 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा

सार

अमृतपाल ने बताया कि वह अपने भाई तेजिंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव जिया नत्था में मजदूरों को खाना देने जा रहा था तो गांव सोहियां के छप्पड़ के पास जस्सा ने उसे घेर लिया और मारपीट की।
विज्ञापन
युवकों से मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा पुलिस ने गांव दरगाहेड़ी निवासी दो भाइयों पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस ने यह मामला गांव दरगाहेड़ी निवासी अमृत पाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर जसपाल उर्फ जस्सा पंडित पुत्र हरनाम दास निवासी गांव सोहिया और उसके भतीजे जेतन व केतन पुत्र महिंदर पाल के खिलाफ दर्ज किया है। मुख्य आरोपी गांव का सरपंच और आम आदमी पार्टी का नेता है।
विज्ञापन




अपने बयान में अमृतपाल ने कहा कि आरोपी जेतन ने पहले भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है और अब जब उसने आरोपी के गांव में जमीन ठेके पर ले ली है तो वह उन्हें वहां जाने से रोक रहा है। अमृतपाल ने बताया कि वह अपने भाई तेजिंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव जिया नत्था में मजदूरों को खाना देने जा रहा था तो गांव सोहियां के छप्पड़ के पास जस्सा ने उसे घेर लिया और मारपीट की। जब वह वहां से निकले तो गांव खुड्डा के सरकारी स्कूल के पास जस्सा उसके पीछे आया और उसे जान से मारने के लिए अपनी कार से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह नीचे गिर गए तो जस्सा ने उसके भाई पर बरशे से हमला कर दिया और पिस्तौल से गोली मारने की धमकी दी। जब लोग इकट्ठे हुए तो जस्सा वहां से भाग गया। जब दोनों भाई लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल टांडा के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो जस्सा अपने भतीजों के साथ वहां आया और  बरशे  व किरच  से हमला कर उन्हें  फिर से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल तेजिंदर को होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें