फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से पुलिस वाला ही ले रहा था घूस: SSP कार्यालय बरनाला का क्लर्क गिरफ्तार, ASI से इसलिए ली थी रिश्वत

Sat, 07 Mar 2026 07:35 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में पुलिस विभाग में तैनात क्लर्क पुलिस वाले से ही रिश्वत ले रहा था। आरोपी क्लर्क को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी कार्यालय बरनाला की सीआरसी शाखा में तैनात क्लर्क दविंदर सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त कार्रवाई गांव दानगढ़ (जिला बरनाला) निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और उसने अपनी सेवा अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया हुआ था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी सेवा अवधि बढ़ाने की फाइल आगे बढ़ाने के बदले दविंदर सिंह ने उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उन्होंने बताया शिकायतकर्ता रिश्वत देकर अपना काम करवाने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में विजिलेंस टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें