सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हुसैनीवाला बॉर्डर के क्षेत्र से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा है। उक्त घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ ने बार्डर पिल्लर नंबर-190/4 के पास से पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए काबू किया है। पूछताछ दौरान उसने अपना नाम मुजामिल हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन वासी गांव मीयांचनू हुसैनाबाद जिला खानेवाल (पाकिस्तान) बताया है। उक्त घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में काफी हद तक घुस गया था। बीएसएफ ने चेतावनी देकर रोका था। बीएसएफ अधिकारी उक्त नागरिक से पूछताछ करने में जुटे हैं।