फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में रिश्तों का खून: बुआ के बेटे ने मामा के लड़के को उतारा मौत के घाट, इतनी सी बात के लिए ले ली जान

Fri, 20 Jun 2025 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर में रिश्तों का कत्ल हुआ है। बुआ के बेटे ने मामा के लड़के को गोलियां माकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने युवक के सिर और छाती पर गोलियां दागी थी। 
विज्ञापन
मृतक आर्यन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर में बुधवार रात को युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गांव शाहपुर घट्टे में युवक आर्यन निवासी गांव सीहवां की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार ने ही की थी। हत्यारा मृतक युवक की सगी बुआ का बेटा है। आरोपी नवीन कुमार उर्फ नवी है, जिसके साथ आर्यन दुकान का सामान खरीदने लुधियाना गया था। उसी ने ही आर्यन की हत्या की है।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। आरोपी नवीन कुमार निवासी गांव कोकोवाल की झुंगियां (बीनेवाल) में नवी फैशन प्वाइंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। आर्यन उसके मामा का लड़का था। आर्यन पहले उसकी दुकान पर काम करता था। अब आर्यन भी गांव झुंगियां में अपनी अलग दुकान खोलना चाहता था। आर्यन का नवीन कुमार की दुकान के सभी ग्राहकों से काफी मिलना-जुलना था। नवीन को डर था कि अगर आर्यन अपनी दुकान उसकी दुकान के साथ ही खोलता है तो उसकी दुकान की बिक्री को काफी कम हो जाएगी। 

इसी रंजिश के चलते आरोपी नवीन ने अपने मामा के लड़के आर्यन की हत्या कर दी। 18 जून की रात करीब 11 बजे गढ़शंकर-नंगल रोड पर शाहपुर घट्टे में सुनसान जगह पर बहाने से अपनी कार रुकवाई और अवैध 32 बोर की पिस्तौल से आर्यन के सिर व छाती में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नवीन कुमार ने यह पिस्तौल गुरमुख सिंह व गुरदीप सिंह निवासी गांव महिंदवानी से ली थी। पुलिस ने नवीन को पिस्तौल देने वाले आरोपी गुरमुख व गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें