पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खां में 4 जुलाई 2025 को पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले के बाद मोगा पुलिस, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनाडा-आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा के तीन कथित सहयोगियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
पंजाबी अभिनेत्री तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिलजीत कंबोज की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चार जुलाई को उनके क्लीनिक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियां मार दी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डीएमसी अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. पुरषोत्तम लाल गौतम ने बताया डॉ. अनिलजीत की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। क्योंकि उन्हें गोलियां लगी हैं, जिससे उनका काफी खूब बह गया है। इसके चलते उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में दवाइयां दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. कंबोज की स्थिति में सुधार होने में कम से कम दो सप्ताह का समय और लग सकता है। उनका इलाज विशेषज्ञों डॉक्टरों की टीम कर रही है। लगातार उनकी निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री भी नियमित रूप से अस्पताल से संपर्क में हैं और स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह घटना मोगा जिले में उस समय हुई जब डॉ. अनिलजीत कंबोज अपने क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे। तभी दो युवक चेकअप के बहाने क्लीनिक में आए और डॉ. कंबोज पर फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले के बाद मोगा पुलिस, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनाडा-आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा के तीन कथित सहयोगियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
अनिलजीत कंबोज से मिले पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सोमवार को डॉक्टर अनिलजीत कंबोज का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर अनिलजीत कंबोज के सेहत के बारे में जानकारी ली और परिवार से बातचीत की। इसके बाद राजा वड़िंग ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है गुंडागर्दी बढ़ गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आए दिन किसी न किसी की हत्या की जा रही है। सरकार पुलिस तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है। गैंगस्टर किसी को भी फोन करके धमकी देकर फिरौती मांग रहे हैं। डॉक्टर अनिलजीत कंबोज पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।