फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में महिला को गोलियों से भूना: बाइक पर आए हमलावरों ने दागीं गोलियां, गांव में अफरा-तफरी, इलाका सील

Sat, 07 Feb 2026 10:31 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)

सार

पंजाब के होशियापुर के गढ़शंकर में शनिवार सुबह एक महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। गढ़शंकर के गांव महिंदवानी गुजरां में महलावरों ने महिला की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े नेता, कारोबारियों से लेकर आम लोगों और महिलाओं की भी निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला होशियापुर के गढ़शंकर का है, जहां शनिवार सुबह एक महिला को गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी। गढ़शंकर के गांव महिंदवानी गुजरां में महलावरों ने एक बुजुर्ग महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने गोलियां मारकर 62 वर्षीय महिला को मार डाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान गांव महिंदवानी गुजरां की रहने वाली रचना देवी (62) पत्नी शाम लाल के तौर पर हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। रचना देवी गांव में एक धार्मिक स्थल में माथा टेक कर वापिस लौट रही थी। जब महिला घर के बाहर गली में पहुंची तो हमलावरों दनादन गोलियां मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने रचना देवी पर अचानक हमला कर दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रचना को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि जांच जारी है और शीध्र हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें