फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा-हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: अमृतसर काउंटर इंटेलीजेंस ने पकड़े तीन आरोपी, हथियार-ड्रग मनी बरामद

Wed, 02 Jul 2025 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपी भारत-पाक सीमा पर हथियारों की खेप की तस्करी करने के लिए पाकिस्तान स्थित तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों को आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब भर में गैंगस्टरों को ये हथियार बांटने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आठ अत्याधुनिक हथियार (ग्लॉक और चीनी निर्मित हथियारों सहित), एक किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक नोट गिनने की मशीन बरामद की। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी भारत-पाक सीमा पर हथियारों की खेप की तस्करी करने के लिए पाकिस्तान स्थित तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों को आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब भर में गैंगस्टरों को ये हथियार बांटने का काम सौंपा गया था। पीएस एसएसओसी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें