चरणजीत चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पंजाब से तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से शनिवार को जारी की सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भुलत्थ के विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा को शामिल किया गया है।