फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार सिंह सुसाइड केस: पंजाब में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मंत्री चीमा का जलाया पुतला; केस दर्ज करने की मांग

Fri, 11 Sep 2026 05:03 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी। कांग्रेस ने एसपी कार्यालय के बाहर वित्त मंत्री हरपाल चीम का पुतला जलाया। 
विज्ञापन
जालंधर में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में गुलजार आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर प्रशासन द्वारा दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद किए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने बंद गेट को फांदकर भीतर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को गेट फांदने से रोका। इस दौरान पुलिस के साथ हुई हल्की धक्का मुक्की के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान डीसी दफ्तर के बाहर काफी देर तक हंगामा देखने को मिला।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को शांत किया, जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नेताओं ने नारेबाजी करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि जनता की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

काफी समय तक चले इस उग्र प्रदर्शन और हंगामे के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र सौंपने के बाद ही प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पठानकोट में भी हुआ प्रदर्शन 
पठानकोट में भी कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का पुतला जलाया और बाद में एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह को वित्त मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने संबंधी एक मांग पत्र सौंपा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें