फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2027 के लिए कांग्रेस तैयार: राहुल गांधी आएंगे पंजाब, हलकों में बस यात्रा निकालेगी पार्टी

Wed, 10 Jun 2026 07:10 AM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर पार्टी हाईकमान ने पंजाब के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के सभी हलकों में बस यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इसे फ्लैग ऑफ करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पंजाब आएंगे। खास बात यह कि सूबे के सभी बडे़ नेता इस बस पर सवार रहेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर पार्टी हाईकमान ने पंजाब के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत सभी 117 हलकों में चरणबद्ध बस यात्राएं शुरू की जाएंगी। दरअसल, हाईकमान सूबे के वरिष्ठ नेताओं में मनभेद और मतभेद को लेकर ज्यादा चिंतित है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों पंजाब के नेताओं को साफ शब्दों में एकजुट रहने की चेतावनी तक दे चुके हैं। नेताओं को यह बताया जा चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि पंजाब फतेह करना है तो हर हाल में एकजुट होकर लड़ना होगा।

इसी के चलते हाईकमान ने इस बस यात्रा में सभी नेताओं को हाजिर रहने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत विशेष प्रचार बस तैयार हो रही है। साथ ही पंजाब के लिए एक विशेष चुनावी नारे पर भी विचार किया जा रहा है। पंजाब और पंजाबियों से जुड़े नए नारे के साथ कांग्रेस मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


हाईकमान इस पर भी रायशुमारी कर रहा है कि इस बस यात्रा की शुरुआत कहां से की जाए। इसके लिए तीन शहरों के नाम सुझाए गए हैं, जिनमें श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब व तलवंडी साबो शामिल है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि चूंकि इस बार फोकस मालवा पर ज्यादा रहेगा, इसलिए तलवंडी साबो को भी इस बस यात्रा की शुरुआत के लिए चुना जा सकता है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि इस बस यात्रा का मकसद सभी हलकों के कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरते हुए उन्हें सक्रिय करना है। साथ ही सूबे के सभी नेता इस बस पर रहकर पंजाबियों को कांग्रेस की एकजुटता का संदेश देंगे। यह बस यात्रा चरणबद्ध निकाली जाएगी और अंतिम हलके में कांग्रेस विशाल रैली कर इसका समापन करेगी। इस मेगा प्लान की रूपरेखा तैयार की जा रही है कि संभवत: जुलाई के पहले हफ्ते में इसकी शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें