फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: चुनावी रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने उतारा नया चेहरा, पूर्व आईएएस अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेवारी

Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को धार देने के लिए पंजाब समेत पांच राज्यों में वॉर रूम प्रमुख नियुक्त किए हैं। पंजाब में पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को ये जिम्मेवारी दी गई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने कन्नन गोपीनाथन को सौंपी वॉर रूम प्रमुख की कमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में  विधानसभा चुनाव की तैयारियों  के मद्देनजर  कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को प्रदेश के चुनावी वॉर रूम का चेयरमैन नियुक्त किया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने पांच राज्यों में नियुक्त किए वॉर रूम प्रमुख
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को धार देने के लिए पंजाब समेत पांच राज्यों में वॉर रूम प्रमुख नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश में सचिन यादव, गोवा में इम्रोज खान, मणिपुर में बिस्वरंजन मोहंती और उत्तराखंड में कृष्ण सत्रोड़ को जिम्मेदारी दी गई है। वॉर रूम चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान के समन्वय, आंकड़ों के विश्लेषण और पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से मतदाताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पंजाब में प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पहले ही संगठन को एकजुट कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी चुनाव अभियान की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें