मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों से एसआईआर का फॉर्म भरने की अपील की है। उन्होंने कहा अगर फॉर्म नहीं भरा तो वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा और अगर वोटर लिस्ट से नाम कटेगा तो मावां-धीयां सत्कार योजना समेत अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा। सीएम ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से ये अपील की।
विज्ञापन
#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann says, "...I have fulfilled my promise by depositing money into the accounts of mothers and sisters. A new form must be filled out to ensure that your name is included in the new voters' list, as the Special Intensive Revision (SIR) is currently… pic.twitter.com/qAIOak4hBB
सीएम ने कहा मैंने अपना वादा पूरा कर लिया है। माताओं और बहनों के खाते में मावां धीयां सत्कार योजना के पैसे जमा करवा दिए हैं। नई वोटर लिस्ट के लिए भारत के चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रकिया शुरू की है। नई वोटर लिस्ट के तहत मतदाताओं के नाम दर्ज होंगे और तभी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और लोग अपना मत बचा सकेंगे इसलिए एसआईआर का फॉर्म भरना जरूरी है। सीएम ने कहा अगर लोगों को किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो वे स्थानीय वालंटियर्स से संपर्क कर सकते हैं।