फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेरियां पहुंचे सीएम मान: शिअद और कांग्रेस पर साधा निशाना, हाजीपुर-मुकेरियां के अस्पताल अपग्रेड करने का एलान

Wed, 15 Jul 2026 01:35 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर

सार

मुकेरियां में जमीन देने का आह्वान करते हुए सीएम भगवंत मान ने वादा किया कि अगर जमीन मिल जाए तो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी कॉलेज बनाएंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मुकेरियां पहुंचे। इस दाैरान जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अकाली दल आज बेअदबी संबंधी कानून का विरोध कर रहा है पर पहले यह लोग खुद बताएं कि पांच बार मुख्यमंत्री इनका था तब इन्होंने ऐसा कोई कानून क्यों नहीं बनाया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी या शिअद कोई भी सत्ता में आया तो पंजाब निवासियों को मिल रही सारी सुविधाएं सबसे पहले बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री बनने के दावे कर रहा है लेकिन पहले 60 सीटें जीत कर तो दिखाएं। इतनी सीटें कहां से लाएंगे।

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि पंजाब के सभी कांग्रेसियों को एक ही बस में बैठाकर पंजाब की यात्रा करेंगे। यह लोग बस में एक साथ चढ़ तो जाएंगे लेकिन लड़ झगड़कर ही उतरेंगे। मुकेरियां में जमीन देने का आह्वान करते हुए मान ने वादा किया कि अगर जमीन मिल जाए तो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी कॉलेज बनाएंगे। सीएम ने कहा कि हाजीपुर और मुकेरियां के अस्पताल अति आधुनिक सुविधाओं से लैस करके अपग्रेड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें