फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर दौरे पर सीएम मान: 23 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत, मुख्यमंत्री को घेरने पहुंचे किसान

Sun, 18 Jan 2026 09:35 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज (रविवार) को अमृतसर दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री अमृतसर के मजीठा में 23 नई ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज अमृतसर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मान आज मजीठा में 23 नई ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे। पंजाब के सभी गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करना सरकार का लक्ष्य है। इस मकसद से प्रदेश भर की सभी सड़कों का लगातार कायाकल्प हो रहा है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री को घेरने के लिए किसानों का बड़ा दल मजीठा के लिए रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए जिला तरनतारन से काफिला लेकर मजीठा की ओर जा रहे किसानों-मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया। वहीं गुस्साए किसानों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यंमत्री से सवाल-जवाब करेंगे। हालांकि पुलिस ने किसानों के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया है।
 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें