फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे शादी में नहीं बुलाते... मैं इनकी पोल खोल देता हूं, सुखबीर बादल, जाखड़ और बाजवा पर क्यों भड़के सीएम मान?

Wed, 19 Feb 2025 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिअद के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल की बेटी की हाल ही में शादी हुई है। शादी की रिसेप्शन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे थे। इसमें नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा और पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ भी आए थे। इनको लेकर सीएम मान के इन नेताओं पर जुबानी हमला बोला है। 
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल की बेटी की शादी की रिसेप्शन में आए पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा को लेकर तंज कसा है। मान ने कहा कि अंदरखाते यह सब मिले हुए हैं। निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की आपस में लड़ाई करवाकर खुद गले मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने शिक्षा व ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में बुधवार को नवनियुक्त 497 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि यह लोग मुझे शादी समारोह में नहीं बुलाते हैं। क्योंकि मेरी सच बोलने की आदत हैं और मैं इनकी पोल खोल देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से यह एक-दूसरे को गालियां देते हैं, तो उससे ऐसा लगता है कि पता नहीं एक-दूसरे से कितनी ही नफरत करते होंगे। असल में यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। 

बता दें कि दो दिन पहले मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में फार्म हाउस में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत कौर और तेजवीर सिंह तूर की रिसेप्शन पार्टी थी। इस समारोह में कई राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता पहुंचे थे। इस रिसेप्शन पार्टी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के अन्य राज्यों के कई सियासी दिग्गज पहुंचे थे। 
विज्ञापन


अमेरिका से डिपोर्ट युवा मौत के मुंह से लौटे
इसी तरह अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापिस आए युवाओं को लेकर मान ने कहा कि 50 से 60 लाख रुपये खर्च कर मौत के मुहं से निकल लौटे हैं। इन युवाओं की कोई मजबूरी रही होगी। देश को आजाद करवाने के लिए स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी सहादत दी है, इसलिए यहां आकर मेहनत करके युवाओं को मुकाम हासिल करना चाहिए। सरकार उनकी हर संभव सहायता कर रही है।
विज्ञापन

डिपोर्ट हुए लोगो के साथ भी राजनीति कर रही मान सरकार: भाजपा
अमेरिकी से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा उन्हें अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि जब डिपोर्ट हुए लोग गुरुनगरी अमृतसर के हवाई अड्डे पर उतरे, तो उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ एक बार ही यहां आए और इसका सारा दोष केंद्र सरकार के सिर पर मढ़ने कर चलते बने। जबकि उन्होंने डिपोर्ट किए गए पंजाबियों के दोबारा पुनर्वास या रोजगार के लिए बयानबाजी के सिवा कुछ नहीं किया। संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि जनता को कैसे भी मूर्ख बनाया जाए। इसी के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान। भगवंत मान बताए कि अभी तक उन्होंने पंजाब के कितने ट्रैवल एजेटों के विरुद्ध कार्रवाई की है या मामले दर्ज किए हैं। भारत वापिस लौटे इन लोगों में से पंजाबियों को दोबारा बसाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। भगवंत मान को दिल्ली का मोह छोड़ कर पंजाब की चिंता करनी चाहिए। सिर्फ झूठी बयानबाजी करके जनता को मूर्ख बनाना बंद करके, पंजाब की देखरेख करें और डिपोर्ट हुए पंजाबियों को दोबारा बसाने तथा इनके रोजगार का प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें