आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था। उन्हें पांच मई को मुलाकात का समय दिया गया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने सभी विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा था लेकिन मुलाकात का समय केवल सीएम मान को मिला है। हालांकि सभी विधायक दिल्ली तक सीएम मान के साथ जाएंगे। मान ने खुद इसकी जानकारी अपने सोेशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन
मान ने एक्स पर लिखा- पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 मई, दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि हमने सभी विधायकों के लिए समय मांगा था, लेकिन सिर्फ मुझे मिलने का न्योता मिला है।
मैं अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा। मेरे साथी बाहर रहेंगे और मैं अंदर जाकर सभी की ओर से माननीय राष्ट्रपति जी के सामने पंजाब और लोगों की आवाज को मजबूती से रखूंगा। बैठक के बाद अगली रणनीति शेयर की जाएगी। कीमती समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति का दिल से धन्यवाद।