पंजाब सरकार का मिशन रोजगार जारी है। इसके तहत बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विभिन्न विभागों में 271 नव नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने सरकार की तरफ से चलाए जा रहे मिशन रोजगार के तहत बुधवार को 271 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी पाने वाले नौजवानों को पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में मिली सरकारी नौकरियां दी गई हैं। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित लोकल बॉडी विभाग में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य का निर्वाह करें।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने 55 हजार से ज्यादा युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी देकर उनके घरों में खुशियां लाई हैं। मिशन रोजगार का यह सफर इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 271 और परिवारों के सपने पूरे हुए। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, जिससे वे पंजाब सरकार परिवार का हिस्सा बन गए। सीएम ने सभी को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं और कहा कि पंजाब सरकार परिवार में सभी का हार्दिक स्वागत है।