पंजाब के सीएम भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की है कि जब वे 15 जनवरी को अकाल तख्त साहिब पर पेश हों तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए।
सीएम ने एक्स पर लिखा कि मुझे पूरी दुनिया से मैसेज आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत गोलक का हिसाब लेगी तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए। मैं भी पूरी दुनिया की संगत की भावनाओं को समझता हूं और जत्थेदार साहिब से प्रार्थना करता हूं कि मेरी बात का लाइव टेलीकास्ट किया जाए ताकि संगत पल-पल और पैसे-पैसे से जुड़ी रहे। मिलते हैं 15 जनवरी को..सबूत के साथ।