फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam: करंट लगने से बारहवीं की छात्रा की मौत, स्कूल जाने से पहले टेबल फैन को साइड करते समय हादसा

Fri, 04 Jul 2025 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

छात्रा के पिता बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लवप्रीत कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौहरियां की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होते समय उसने बिजली का पंखा उठाया और उसे थोड़ा पीछे करने लगी तो अचानक उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
लवप्रीत कौर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम ऊधम सिंह वाला के गांव रोड़ेवाला की 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। छात्रा शुक्रवार सुबह स्कूल जाने से पहले अपने घर में टेबल फैन को साइड पर रख रही थी। अचानक उसे करंट लगा। इलाज के लिए उसे सुनाम सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लवप्रीत कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौहरियां की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होते समय उसने बिजली का पंखा उठाया और उसे थोड़ा पीछे करने लगी तो अचानक उसे करंट लग गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुनाम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लवप्रीत कौर के पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी और पढ़-लिखकर डॉक्टर या वकील बनना चाहती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें