राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच 27 अप्रैल 2026 को हुई विस्फोट की घटना के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह विस्फोट खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के कथित ऑपरेटिवों से जुड़ा बताया गया है। घटना में विस्फोटक तैयार करते समय खालिस्तानी ऑपरेटिव जग्गरूप सिंह की मौत हो गई थी।
शनिवार को मोहाली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें गुरजिंदर सिंह उर्फ बियांत बाबा, सतनाम सिंह, परदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मनजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, रेलवे एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।