लिए कई लोगों के नाम
चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोगों के नाम और उनके पदों के साथ-साथ उन्हें उपलब्ध कराई गई सरकारी रिहायश का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके कई लोग अब पंजाब सरकार के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बाहर आकर दे रहे मंत्रियों को आदेश
उन्होंने कहा कि पंजाब के कई बड़े पदों पर बाहरी राज्यों से आए लोग बैठे हुए हैं और सरकार के कामकाज को प्रभावित कर रहे हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हाथ में कुछ नहीं है, बल्कि ये लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों को निर्देश देकर सरकार चला रहे हैं।
दी जा रही सीएम और मंत्रियों से अधिक सैलरी
चन्नी ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्रियों से अधिक वेतन और कई सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि पंजाब के महत्वपूर्ण पदों पर पंजाब के लोगों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
'पंजाब का पैसा बाहर जा रहा'
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आए लोग पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि इन लोगों के कारण पंजाब का पैसा बाहर जा रहा है।
किन लोगों के नाम लिए?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चन्नी ने वैभव कुमार, जैस्मीन शान, सतिंदर जैन, मनीष सिसोदिया, सीमा बंसल, अनुराग कुंडल, शौकत राय, वैभव महेश्वरी, कमल बंसल, संजय गुप्ता, रीना गुप्ता, दीपक चौहान, आदिल खान, दपिंदर विर्क और शालीन मित्रा सहित कई नामों का उल्लेख किया।
'एलपीयू में हिंसा के पीछे आप'
चन्नी ने सरकार से इन लोगों की नियुक्तियों, उनके पदों, वेतन, सरकारी रिहायश और अन्य सुविधाओं को लेकर पंजाब की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट की है। लवली यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे की जांच करने की मांग करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यूनिवर्सिटी का मालिक राज्य सभा सदस्य आप को छोड़ कर भाजपा में चला गया इसलिए आप पार्टी इस में शामिल है और केसे हो सकता है कि यूनिवर्सिटी में बाहर के लोग घुस जाएं और हंगामा करें।