फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोट में नामांकन जांच के दौरान बवाल: आप-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई, राजा वड़िंग पहुंचे, धरना दिया

Mon, 18 May 2026 09:00 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज़ एजेंसी, मलोट

सार

सोमवार को नगर कौंसिल चुनाव नामांकन जांच के दौरान आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। कांग्रेस ने मंत्री के पीए पर हमला करवाने का आरोप लगाया, राजा वड़िंग ने विरोध जताया।
विज्ञापन
हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के मलोट में सोमवार को नगर कौंसिल चुनाव से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। मलोट स्थित एसडीएम दफ्तर में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में हाथापाई और लात घूंसे चले। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके ब्लॉक प्रधान की पगड़ी उछाली गई है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मलोट पहुंचे और पुलिस प्रशासन तथा आप सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के पीए पर कांग्रेसियों पर जानलेवा हमला करवाने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की। उक्त घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेसियों ने थाना सिटी के बाहर रोड जाम कर धरना दिया। वहीं राजा वड़िंग ने चेतावनी दी है कि अगर पर्चा दर्ज नहीं हुआ तो मंगलवार को बड़ा धरना देंगे।

विज्ञापन


राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार धक्केशाही (मनमानी) कर रही है। धक्का करके चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसे धक्के से डरने वाले नहीं हैं। हम निडर होकर लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि वह मामले को लेकर मलोट के एसडीएम से मिले हैं, उन्होंने भरोसा दिया है कि किसी कार्यकर्ता के साथ धक्का नहीं होगा। उन्होंने एसएसपी अभिमन्यु राणा से मांग की कि मंत्री के पीए अर्श सिद्धू और उनके साथियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर अपने पीए पर तुरंत एक्शन ले नहीं तो इसका नुकसान मंत्री को खुद चुनाव में भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस के जिला प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू ने कहा कि डॉ. बलजीत कौर का पीए अर्श सिद्धू ने बदमाशी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें