फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: पंजाब में कंप्यूटर टीचर्स का डीए बढ़ा, पीजीआई में झोटा का पोस्टमार्टम हुआ; जालंधर में हादसा

Sat, 07 Nov 2026 03:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मानसा में मारे गए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम अटक गया है। शव ज्यादा दिनों तक फ्रीजर में रखने के कारण अंदर से पूरी तरह सख्त हो चुका है। वहीं चंडीगढ़ में दिवाली से पहले बकाया वेतन और बोनस के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। जालंधर में सड़क पर पड़े एक सीवरेज पाइप के कारण 17 साल के किशोर की माैत हो गई। वहीं काम पर जा रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार को ट्रक ने कुचल दिया। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब के कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की बढ़ोतरी 
पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। अब यह 181 फीसदी से बढ़कर 221 फीसदी हो गया है। सीएम भगवंत मान ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

पीजीआई में हुआ झोटा का पोस्टमार्टम

मानसा के परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे उनका शव मानसा ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके पिता मानसा के एसएसपी के तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं।  पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला 

जालंधर के वर्कशॉप चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में काम पर जा रहे मुनी राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कर्मचारियों ने काले कपड़े पहन जताया विरोध 
दिवाली से पहले लंबित वेतन, एरियर, बोनस और बढ़े हुए डीसी रेट का लाभ नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर-32 स्थित वाटर वर्क्स में काले कपड़े पहनकर रोष प्रदर्शन किया।  पढ़ें पूरी खबर

कनाडा में 2027 में दो लाख अस्थायी निवासियों को मिलेगा पीआर 

कनाडा सरकार ने देश में पहले से रह रहे और काम कर रहे लोगों को स्थायी निवासी बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वर्ष 2027 में अधिकतम 2,00,000 अस्थायी निवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा यानी परमानेंट रेजिडेंसी (पीआर) देने के लिए एक विशेष, एकमुश्त संक्रमण योजना घोषित की है।  पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में सड़क पर पड़े सीवरेज पाइप से टकराई बाइक, किशोर की माैत

जालंधर के थाना गोराया के अंतर्गत आते गांव ढेसियां काहना के 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव ढेसियां काहना के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें